कुरूद में गणेश उत्सव की धूम ,छाया उल्लास ,बप्पा की भक्ति में उमड़े श्रद्धालु
मुकेश कश्यप की रिपोर्ट
कुरूद. कुरूद नगर मे गौरी के लाला श्री गजानन स्वामी के पर्व पर चारो ओर उल्लास का वातावरण बना हुआ है । इस बार भव्य आकर्षक पंडाल , मनभावन साज-सज्जा के साथ एक से बढ़कर एक प्रतिमाओं की स्थापना के साथ इस पर्व का उल्लास अपने चरम पर है। शाम होते ही महाआरती सहित अन्य आयोजन हो रहे है। बप्पा की भक्ति से सराबोर कर्णप्रिय गीतों से श्रद्धा और भक्ति अपने चरम पर है।मिली जानकारी अनुसार इस बार एक से बढ़कर एक आकर्षक श्री गणेश जी की प्रतिमाए सभी का मन मोह रही है। इन प्रतिमाओं में लाल बाग च राजा के रूप में कुरूद च राजा की मनभावन झलक , शिव परिवार , राजस्थानी संस्कृति में सजे बप्पा, श्री राम जी के मनभावन रूप में वानर सेना के साथ गणपति जी , अष्ट सिद्धि के दाता बप्पा , गणराज जी की सजी मनभावन गुफा , श्री कृष्ण के रूप में सजे मनमोहक बप्पा, भगवान श्री गणेश जी के नाम से सजी प्रतिमा सहित विभिन्न रूपों में सजे लंबोदर महराज जी की मनभावन मूर्तियां सबका मन मोह रही है।इस बार भी नया बस स्टैंड , संजय नगर , डिपो रोड़ , कारगिल चौक , सरोजनी चौक, डबरा पारा , ब्राह्मण पारा ,हुतात्मा चौक,पुराना बाजार चौक , बैगा पारा , थाना चौक, गांधी चौक , बजरंग चौक , श्री राधा कृष्ण मित्र मंडल,इंदिरा नगर, नया बाजार चौक, झंकार गणेशोत्सव, कचहरी चौक, सिरसा चौक , स्कूल पारा , शंकर नगर , यादगार समिति वृंदावन सरोवर, दानीपारा, सूर्य नमस्कार चौक ,धोबनी पारा, नया तालाब दुर्गा मंच , पुराना बस स्टैंड सहित बाल गणेश समितियों द्वारा भी कई स्थानों पर श्री सिद्धि विनायक जी की मनमोहक मूर्तियों की स्थापना की गई है।इस प्रकार कुरूद नगर में विघ्नहर्ता के मनमोहक रूपों की एक झलक पाने नगरवासी दर्शन के लिए पंडालों में पहुंच रहे है। इस बार यह महाउत्सव अपने एक अलग रूप में सबका ध्यान खींच रहा है और मंगलमूर्ति जी की भक्ति से लोगों को जोड़ रहा है। इससे वातावरण गणेशमय हो गया है।आमजन पंडालों में बप्पा के दर्शन कर परिवार और जनकल्याण की कामना की अर्जी लगा रहे है।
मुकेश कश्यप की रिपोर्ट
हुतात्मा चौक
पुराना बाजार चौक
बैगा पारा
बजरंग चौक
श्री राधा कृष्ण मित्र मंडल
गांधी चौक
झंकार गणेशोत्सव समिति
थाना चौक
शंकर नगर
नया बाजार चौक
इंदिरा नगर
कारगिल चौक
संजय नगर परिवार
नया बस स्टैंड
कचहरी चौक
सिरसा चौक
सूर्य नमस्कार चौक
स्कूल पारा
दानी पारा
धोबनी पारा
ब्राह्मण पारा
डबरा पारा
सरोजनी चौक
नया तालाब दुर्गा मंच कारगिल चौक
पुराना बस स्टैंड चौक
बालक समितिपुराना बाजार चौक
बैगा पारा
बजरंग चौक
श्री राधा कृष्ण मित्र मंडल
गांधी चौक
झंकार गणेशोत्सव समिति
थाना चौक
शंकर नगर
नया बाजार चौक
इंदिरा नगर
कारगिल चौक
संजय नगर परिवार
नया बस स्टैंड
कचहरी चौक
सिरसा चौक
सूर्य नमस्कार चौक
स्कूल पारा
दानी पारा

धोबनी पारा
ब्राह्मण पारा
डबरा पारा
सरोजनी चौक
नया तालाब दुर्गा मंच कारगिल चौक
पुराना बस स्टैंड चौक
यादगार समिति वृंदावन सरोवर
केनाल रोड़ शांति नगर

केनाल रोड़
फोटोग्राफी @ मुकेश कश्यप




























