कुरुद में अत्याधुनिक पॉडकास्ट स्टूडियो का हुआ भव्य उद्घाटन

कुरुद में अत्याधुनिक पॉडकास्ट स्टूडियो का हुआ भव्य उद्घाटन 

मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

कुरुद : अजय फाउंडेशन कुरूद में कुरुद में अत्याधुनिक पॉडकास्ट स्टूडियो का हुआ भव्य उद्घाटन पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। शनिवार को हुए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में श्री अजय ने अन्य गणमान्य जनों की मौजूदगी में विधिवत पूजा अर्चना और रिबन काटकर नगर और श्रेत्रवासियो को नई सौगात दी। इस बीच उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर डिजिटल और अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाने और समय के साथ अपने आपको अपडेट करने का है। यह स्टूडियो बनाने का उद्देश्य उन युवाओं को आगे बढ़ने और रचनात्मक कार्य में खुद को उभारने का है जो आज की बढ़ती मांग के अनुसार कार्य कर रहे है। जो उन्हें नई चीजों को सीखने और रोजगार के नए-नए अवसर तलाशने का अवसर प्रदान करती है। कुरूद में आज हर तरह की सुविधाओं को लाने का प्रयास लगातार किया है ताकि कुरूद नगर बड़े शहरों की तरह विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे। अजय फाउंडेशन से जुड़े इमरान बेग ने बताया कि कुरुद और आसपास के क्षेत्रों के डिजिटल क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक बेहद शानदार और ऐतिहासिक सौगात है। क्षेत्र के युवाओं और हुनरमंद कलाकारों को अपने कंटेंट को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए अब महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कुरुद शहर में पहली बार एक विश्वस्तरीय, हाई-टेक पॉडकास्ट स्टूडियो की शुरुआत होने जा रही है।इस नए पॉडकास्ट स्टूडियो में कंटेंट क्रिएशन को आसान और प्रोफेशनल बनाने के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी, जिनमें मुख्य रूप से बिना किसी बाहरी शोर के क्रिस्टल क्लियर साउंड रिकॉर्डिंग की सुविधा,बेहतरीन सिनेमामैटिक कैमरा, शानदार बैकड्रॉप और लाइटिंग का मुकम्मल इंतजाम, एक ऐसा माहौल जहाँ आइडियाज को नए पंख मिलेंगे।वहीं टॉक शो, इंटरव्यू, पॉडकास्ट और रील्स बनाने के लिए पूरी तरह तैयार सेटअप भी मिलेगा।इस स्टूडियो के आने से स्थानीय प्रतिभाओं के आइडियाज को एक नई पहचान मिलेगी और कुरुद के युवाओं के लिए डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने के नए रास्ते खुलेंगे।अंत में आभार प्रदर्शन अजय फाउंडेशन से जुड़े हैं प्रसन्न नायडू ने किया कार्यक्रम का संचालन प्रभात बैस ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर , पूर्व अध्यक्ष रविकांत चंद्राकर, भानु चंद्राकर सहित नगर गणमान्य जन , आमजन  ,शिक्षक गण, छात्र- छात्राएं , युवागण सहित कुरुद और क्षेत्र के सभी यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स उपस्थित रहे।