कुरुद के कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़ी सौगात: कुरुद में पहली बार खुलने जा रहा है अत्याधुनिक पॉडकास्ट स्टूडियो, पूर्व मंत्री और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में कल होगा भव्य उद्घाटन
कुरुद : कुरुद और आसपास के क्षेत्रों के डिजिटल क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक बेहद शानदार और ऐतिहासिक खबर है। क्षेत्र के युवाओं और हुनरमंद कलाकारों को अपने कंटेंट को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए अब महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कुरुद शहर में पहली बार एक विश्वस्तरीय, हाई-टेक पॉडकास्ट स्टूडियो की शुरुआत होने जा रही है।इस अत्याधुनिक स्टूडियो का भव्य उद्घाटन कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल के सामने स्थित अजय फाउंडेशन कुरूद मे 19 सितंबर शनिवार को दोपहर 1:00 बजे पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। यह महत्वाकांक्षी पहल अजय फाउंडेशन कुरुद द्वारा स्थानीय युवाओं को डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।इस नए पॉडकास्ट स्टूडियो में कंटेंट क्रिएशन को आसान और प्रोफेशनल बनाने के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी, जिनमें मुख्य रूप से बिना किसी बाहरी शोर के क्रिस्टल क्लियर साउंड रिकॉर्डिंग की सुविधा,बेहतरीन सिनेमामैटिक कैमरा, शानदार बैकड्रॉप और लाइटिंग का मुकम्मल इंतजाम, एक ऐसा माहौल जहाँ आइडियाज को नए पंख मिलेंगे।वहीं टॉक शो, इंटरव्यू, पॉडकास्ट और रील्स बनाने के लिए पूरी तरह तैयार सेटअप भी मिलेगा।इस कार्यक्रम के लिए अजय फाउंडेशन कुरुद द्वारा क्षेत्र के सभी यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए सादर आमंत्रित किया है। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस स्टूडियो के आने से स्थानीय प्रतिभाओं के आइडियाज को एक नई पहचान मिलेगी और कुरुद के युवाओं के लिए डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने के नए रास्ते खुलेंगे।


