धूमधाम के साथ हुआ बप्पा का विसर्जन

धूमधाम के साथ हुआ बप्पा का विसर्जन 


धमतरी. महामाया कृषि महाविद्यालय, सियादेही में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश उत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय परिसर में भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उत्सव का आयोजन किया गया।गणेश उत्सव के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य आर.के. शर्मा, मूरत सिंह, मोहम्मद हारून एवं राजेंद्र कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने गणपति बप्पा से महाविद्यालय, विद्यार्थियों एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।