इंतजार की घड़ियां खत्म,कुरूद में होगा श्री गजानन स्वामी का भव्य आगमन और स्वागत ,सबसे छोटी प्रतिमा बनेगी आकर्षण का केंद्र

इंतजार की घड़ियां खत्म,कुरूद में होगा श्री गजानन स्वामी का भव्य आगमन और स्वागत ,सबसे छोटी प्रतिमा बनेगी आकर्षण का केंद्र


मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

कुरूद.  नगर में एक बार फिर गणपति बप्पा मोरया की गूंज से गौरी पुत्र गणेश जी के प्रति आस्था उमड़ने वाली है। नगर में भक्ति का सैलाब अपने चरम पर होने वाला है। 14 सितंबर सोमवार को विघ्नहर्ता के आगमन की घड़ी बस अब कुछ घंटों की रह गई है।आज शाम से ही बप्पा के नगर आगमन और भव्य स्वागत का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा जो कि कल शाम तक जारी रहेगा।इस दौरान धूमाल की मधुर थाप और डीजे के सुरताल के साथ अन्य विशेष आयोजन होंगे, जिसका नगरवासियों को बेसब्री से इंतजार है।इसी क्रम में श्री कृष्ण मित्र मंडल समिति कुरूद द्वारा विगत 14 सालों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार मंगलमूर्ति के आगमन को विशेष बनाने वाले है।इस बार समिति द्वारा एकदंत महराज की सबसे छोटी मूर्ति स्थापित की जाएगी। समिति के सदस्यों से मिली जानकारी अनुसार उनकी समिति प्रत्येक वर्ष कुछ नया करने की श्रृंखला में इस बार क्रेन में सबसे छोटी श्री गणेश जी की प्रतिमा रखकर विधिवत रूप से नगर भ्रमण कराकर शुभ मुहूर्त में श्री राधा कृष्ण मंदिर में विराजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी में समिति के सौरभ चंद्राकर, मानव सेन,टीकम ध्रुव , शिवांग यादव ,अमित यादव , हेमांशु यादव,युवराज साहू ,बबलू सिन्हा,दुष्यंत देवांगन ,मंथन सिन्हा ,लक्की यादव सहित समिति से जुड़े लोग जुटे हुए है।





                       मुकेश कश्यप की रिपोर्ट