NSUI धमतरी में संगठन का विस्तार, जिला से लेकर महाविद्यालय स्तर तक नवीन नियुक्तियां

 TOP BHARAT NEWS DHAMTARI

Kisan sahu

धमतरी-भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला धमतरी द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर नवीन नियुक्तियां की गई हैं। जिला अध्यक्ष राजा देवांगन ने प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय जी के अनुमोदन से जिला, विधानसभा, ब्लॉक एवं महाविद्यालय स्तर पर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

संगठन विस्तार के तहत जिला उपाध्यक्ष के पद पर यश चंद्राकर एवं भावेश चंदनिया को नियुक्त किया गया है। वहीं धमतरी विधानसभा सचिव के रूप में साहिल टंडन एवं मनीष साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

मगरलोड ब्लॉक में नगर अध्यक्ष वीरेंद्र बिनझेकर, ब्लॉक उपाध्यक्ष तार्जन धनंजय, रोशन सारवा एवं संदीप यादव, ब्लॉक महासचिव शेखर साहू, देवेंद्र कंवर एवं देवेश साहू, ब्लॉक सचिव चंद्रप्रकाश साहू, दुष्यंत साहू एवं बब्बू विश्वकर्मा तथा मीडिया संयोजक गणेश्वर साहू को नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में सुखराम नागे महाविद्यालय, नगरी में लक्ष्य तिवारी को महाविद्यालय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए उनके अधिकारों एवं हितों के लिए मजबूती से कार्य करेंगे तथा महाविद्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाएंगे।

जिला NSUI अध्यक्ष राजा देवांगन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में जिम्मेदारी मिलना केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं की आवाज बनने की जिम्मेदारी है। NSUI धमतरी आने वाले समय में शिक्षा, छात्र अधिकार, रोजगार एवं युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा प्रत्येक महाविद्यालय एवं ब्लॉक तक छात्रहित की आवाज को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।


राजा देवांगन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को NSUI की विचारधारा से जोड़कर छात्रहित की लड़ाई को मजबूत बनाएं।