धमतरी। खादी ग्रामोद्योग विकास संघ, भटगांव धमतरी में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग विकास संघ के श्री प्रशांत कुमार घोष ने विधिवत ध्वजारोहण किया। तिरंगा लहराते ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के जज्बे का परिचय दिया
कार्यक्रम में ग्रामीण नागरिकों के साथ स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बच्चों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग विकास संघ भटगांव धमतरी के प्रबंधक पी.एल. चंद्राकर, मैनेजर लोमेश देवांगन, गुणवंत साहू सहित समस्त कर्मचारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया।

