माँ दंतेश्वरी हाईस्कूल रत्नाबांधा धमतरी में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, बच्चों को खिलाई गईं कृमि नाशक गोलियां

 धमतरी: स्वस्थ और बलवान भविष्य की नींव रखते हुए आज माँ दंतेश्वरी हाईस्कूल, रत्नाबांधा, धमतरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को पेट के कीड़ों (कृमि) से मुक्ति दिलाने के लिए एलबेण्डाजोल (Albendazole) की गोलियां खिलाई गईं।


​कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को कृमि संक्रमण के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि पेट में कीड़े होने से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा आती है, हीमोग्लोबिन की कमी (खून की कमी) होती है और वे जल्दी थक जाते हैं। इस गोली के सेवन से बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा पठन-पाठन में एकाग्रता बढ़ेगी।


​विद्यालय के शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यह अभियान सफलतापर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी बड़े उत्साह के साथ कृमि नाशक गोली खाई और अपने आस-पास के बच्चों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया