कुरूद नगर में शान से लहराया तिरंगा, आजादी के महाउत्सव पर भारत माता की आदमकद प्रतिमा का अनावरण एवं अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम को मिली बाक्स क्रिकेट का सौग़ात
कुरूद. स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर स्वतंत्रता दिवस के पावन उत्सव मनाने कुरूद नगर में पालिका कार्यालय भवन में कुरूद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के करकमलों से ध्वजारोहण किया गया, पश्चात नगर के समस्त जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारी के उपस्थिति मे अध्यक्ष महोदया ने नगरवासियों को बधाई दी । इसी प्रकार नगर के समस्त चौक चौराहों में सभी वार्डों के पार्षदों द्वारा ध्वजारोहण किया गया, विभिन्न समाजिक संगठनों द्वारा भी चयनित जगहों में गणमान्य नागरिकों द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इस बार कुरूद में राष्ट्रीय उत्सव को विशेष महोत्सव बनाने के लिए राष्ट्रीय पर्व को बहुत ही भव्य तरीक़े से नगर पालिका बनने के बाद यह नगर के लिए प्रथम स्वतन्त्रता दिवस पर्व है, शैक्षणिक संस्थाओं एवं प्रशासन के सहयोग से 15 अगस्त 2026 का उत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाया गया, मुख्य ध्वजारोहण समारोह एवं विधार्थियों का सम्मान समारोह मंगल भवन नगर पालिका परिसर मे ही कुरूद में मुख्य अतिथी ज्योति भानु चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पालिका कुरूद द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, अध्यक्ष महोदया श्रीमती ज्योति ने अपने संदेश वाचन में कहा विष्णु के सुशासन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के निरंतर सहयोग से अजय के विकास रथ को नगर में निरंतर विकास किया जा रहा है, इसके साथ साथ विभिन्न सामाजिक सेवा और धार्मिक सेवाओं के माध्यम से पिछले 18 महिनो में हर वर्गों के लिए सभी तरह से कार्य हमारे नये परिषद के साथियों के सहयोग ये कार्य किया जा रहा है, कुरूद वासियों के लिए यह 18 माह उपलब्धियों से भरा रहा, उन्होंने नगरवासियों से ये भी अपील किये अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कचरा नगरपालिका कर्मी को ही दें, कुरूद को स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करें, ट्रैफिक व्यवस्था मे भी अपने वाहनों को व्यवस्थित और उचित स्थान में रखें, नगर के मुख्य मार्गों में ट्रैफिक जाम न करे, मुख्य मार्गों में अतिक्रमण कर कोई भी व्यवसाय न करें, ये अपील है आप सबों से, इस अवसर पर कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर एवं गणमान्य अतिथियों ने कुरूद के समस्त नागरिकों को केनाल रोड मे भारत माता चौक सौंदर्यीकरण कार्य कर भारत माता के आदमकद प्रतिमा एवं अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में बाक्स क्रिकेट का सौग़ात दिये है एवं स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसी प्रकार नगर के सेवा भावी व्यवसायियों के द्वारा प्रतिभावान छात्रों को लेफटाप एवं सायकिल वितरण किया गया, निर्धन छात्रों के लिए समिति के माध्यम से सहयोग राशि मुख्य अतिथि ज्योति भानु चन्द्राकर के द्वारा दिया गया, शैक्षणिक संस्थानों से आये प्रत्येक स्कूलों को रंगारंग कार्यक्रमों के लिए समस्त अतिथियों मे उपाध्यक्ष देवव्रत साहु सहित पार्षदगणों के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्मानित किया गया, नगरपालिका कुरूद के ऐतिहासिक आयोजन के लिए CMO गुप्ता जी ने अतिथियों, कर्मचारियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
