केसीपीएस कुरूद में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन,द्रोणाचार्य स्कूल के डायरेक्टर आर्य सर ने दिए सफलता के मंत्र
कुरूद :-कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल, कुरूद में सोमवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर स्थित प्रसिद्ध 'द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल' के डायरेक्टर एवं अनुभवी शिक्षाविद् आर्य सर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और भविष्य संवारने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।आर्य सर ने विद्यार्थियों को जीवन में अभी से भविष्य के लक्ष्य तय करने और करियर के विभिन्न अवसरों को पहचानने पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के दौरान ध्यान केंद्रित रखने के तरीके बताए और शॉर्ट-टर्म व लॉन्ग-टर्म प्लान बनाकर पढ़ने की सलाह दी। 10th के विद्यार्थियों के लिए उन्होंने आगे के विषयों के चयन, करियर विकल्पों और भविष्य के कदमों के बारे में खास तौर पर गाइड किया।उनके इस सत्र में रसायन विज्ञान के प्रति उनका जुनून सत्र में साफ झलका। उन्होंने इस विषय के अत्यंत महत्वपूर्ण टॉपिक्स को रेखांकित किया और उन्हें आसानी से याद रखने व परीक्षा में बेहतर अंक लाने के असरदार तरीके साझा किए।विदित है कि कि आर्य सर केमिस्ट्री विषय के बेहद प्रतिष्ठित और अनुभवी शिक्षक हैं, जिन्होंने JEE और NEET जैसी देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में 32 वर्षों तक अपनी समर्पित सेवा दी है। वर्तमान में वे द्रोणाचार्य स्कूल के डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। एक शिक्षक होने के साथ-साथ वे एक उत्कृष्ट मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं, जो छात्रों को उनके लक्ष्य पाने के लिए लगातार प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने आर्य सर की इस समर्पित सेवा और बहुमूल्य समय के लिए स्कूल परिवार की ओर से उनका विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्य सर का 32 वर्षों का लंबा अनुभव छात्रों के लिए एक वरदान की तरह है। सभी बच्चों को उनके विचारों और सफलता के सूत्रों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन व पढ़ाई में अनुशासन लाना चाहिए।



