नागपंचमी के अवसर पर सर्प मित्र को रितुराज पवार फाउंडेशन मीडिया ग्रुप ने भेंट किए स्नेक बाइट प्रूफ ग्लव्स

 TOP BHARAT NEWS DHAMTARI

धमतरी, 17 अगस्त 2026। नागपंचमी के पावन अवसर पर समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले सर्प मित्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रितुराज पवार फाउंडेशन मीडिया ग्रुप द्वारा विशेष स्नेक बाइट प्रूफ ग्लव्स भेंट किए गए।


यह सुरक्षा उपकरण सर्प रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। सांपों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ने का कार्य करने वाले सर्प मित्रों के लिए सुरक्षा उपकरणों का विशेष महत्व है।

इस अवसर पर ग्लव्स प्राप्त करने वाले सर्प मित्र ने रितुराज पवार फाउंडेशन मीडिया ग्रुप एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नागपंचमी जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार का उपयोगी सहयोग मिलना सराहनीय पहल है। इससे सर्प रेस्क्यू के दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

उन्होंने रितुराज पवार फाउंडेशन मीडिया ग्रुप और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता और समाजहित में किए जा रहे कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

🐍 सुरक्षा के साथ जारी रहेगा सर्प संरक्षण का अभियान

सर्प मित्रों द्वारा लोगों के घरों, खेतों और आसपास के क्षेत्रों में निकलने वाले सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें जंगल एवं सुरक्षित प्राकृतिक स्थानों पर छोड़ा जाता है। ऐसे में आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना सर्प मित्रों के लिए महत्वपूर्ण सहयोग माना जा रहा है।