कुरूद में भाजपा महिला मोर्चा ने रक्षासूत्र बांधकर की मंगलकामना

कुरूद में भाजपा महिला मोर्चा ने रक्षासूत्र बांधकर की मंगलकामना  

कुरूद. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कुरूद मंडल की महिला मोर्चा द्वारा पुलिस विभाग के वीर जवानों व अधिकारियों के प्रति आभार एवं स्नेह व्यक्त करने के लिए "रक्षाबंधन उत्सव" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हम सभी महिला मोर्चा की बहनें कुरूद पुलिस थाना पहुंचकर पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र (राखी) बांधकर उनके लंबे व सुरक्षित जीवन की कामना की।साथ ही शासकीय अस्पताल और नगर पालिका परिषद में भी वहां के सेवारत भाईयों को विश्वास की डोर बांधकर इस पर्व की रौनकता में चार चांद लगा दिया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर, भारती पंचायन, धनेश्वरी निर्मलकर, कविता चंद्राकर, राजकुमारी ध्रुव,भूमिका सिन्हा, कमिथला साहू ,विद्या शर्मा, ममता साहू, चित्ररेखा टंडन,अनुराधा साहू, वर्षा निर्मलकर, ममता साहू , निशा वैष्णव, रजनी साहू, गायत्री देवांगन, सीमा साहू, गीता साहू आदि इस कार्यक्रम में शामिल हुए।