कुरूद में धूमधाम से मनाया जश्ने ईद मिलाद उन नबी का पर्व , समरसता और भाईचारे की दिखी मिसाल

कुरूद में धूमधाम से मनाया जश्ने ईद मिलाद उन नबी का पर्व , समरसता और भाईचारे की दिखी मिसाल


मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

कुरूद :- पैगम्बर मोहम्मद साहब का सन 1448 से 2026 तक 1501 वीं यौमे विलादत को कुरूद में अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा पुरे शानों शौकत के साथ मनाया गया। ईदगाह से नात ए रसूल पढते हुए भव्य जुलूस निकाला गया। जामा मस्जिद में परचम कुशाई की रश्म अदा कर सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया। इस मौके पर राजनीतिक दलों के नेता एवं गणमान्य नागरिकों ने मुसलमान भाईयों को जश्रे ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।बुधवार सुबह पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कर ईदगाह मैदान से ईदमिलादुन्नबी का जुलुस निकाला गया। जिसमें सारे जहाँ से अच्छा हिन्दूस्तां हमारा के तराने के साथ ही मरहबा या मुस्तफा आका की आमद मरहबा जैसे नात की सदाएं बुलंद की गई। रंग बिरंगे पोशाक में सजे छोटे बच्चों ने हाथ में परचम ए इस्लाम लेकर जूलूस में भाग लिया। कारगिल चौक, सरोजनी चौक, पुराना बाज़ार होते हुए जुलूस जामा मस्जिद पहुंचा। जहाँ इमाम शेख अमानुल्ला कादरी, सदर हाजी अय्यूब खान, आदि ने परचम ए इस्लाम फहराया। इसके पूर्व गुरुवार रात में महफ़िल ए नात का शानदार प्रोग्राम हुआ। शेख सरफराज की अगुवाई में यंग ग्रुप्स द्वारा इस बार भी मस्जिद में बेहतरीन सजावट की गई। अपनी तकरीर में इमाम कादरी ने बताया कि खुदा से प्यारा कोई नाम नही होता। उसकी इबादत से बड़ा कोई काम नही होता। दुनियां की मोहब्बत में है रूसवाइयां बहुत। मगर उसकी मोहब्बत में कोई बदनाम नही होता। क्षेत्रीय भाजपा विधायक अजय चन्द्राकर ने अपने संदेश में बताया कि पैग़म्बर मोहम्मद साहब ने इल्म की तलाश को नेकी का रास्ता बताया है। उनकी उम्मत के लिए तालीम सिर्फ़ ज़रूरत नहीं, ज़िम्मेदारी भी है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि आइए ऐसा समाज बनाए जहाँ हर बच्चे के हाथ में किताब हो, हर ज़ेहन में इल्म की रोशनी और हर दिल में इंसानियत हो। क्योंकि इल्म इंसान को सिर्फ़ कामयाब नहीं बनाता,बल्कि सही इल्म उसे बेहतर इंसान भी बनाता है। सदर हाजी अय्यूब खान ने महेफिले मिलाद, गुस्ल ए मुए मुबारक, नातिया प्रोग्राम और अस्पताल में फल वितरण आदि कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इंसान इल्म हासिल कर जब उसे दुसरों को सिखाता है, वही उसका सबसे अच्छा आमाल है। मुस्लिम समाज की खुशीयों में शामिल होने मस्जिद पहुंचे भाजपा नेता शिवप्रताप ठाकुर, रविकांत चन्द्राकर, भानु चन्द्राकर, प्रकाश चैनवानी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, मनोज अग्रवाल, प्रमोद साहू आदि ने बधाई दी। इस मौके पर हाजी सै.हसन अली,  सुलेमान, गफ्फार हलारी, हकीम खान, शेख़ बब्बू, शेख सहाबुद्दीन, अहमद खान व यूनूस भाई, लतीफ उस्मानी, जमाल रिजवी, शफी ख़ान, मो.युसुफ, मो.जमींल, अख्तर खान, सहाबुद्दीन रिजवी, ताजुद्दीन, मेहबूब खान, इमरान बेग, इकबाल भाई, इसहाक खान, अमीन हलारी,शेख सरफराज, नजीर शेख, इस्लाम रजा, नजीर कुरैशी, रहीम कुरैशी, अरमान, रहमान कुरैशी, फरजान ख़ान, रिजवान रिजवी, गयासुद्दीन, इमरान गोरी, सलामत, फारूख, रिजवान हलारी, अरसद, मुस्तकिम, सलामत खान, मुन्ना भाई, फैज खान, कुर्बान, शमसू, मिनहाज, शफीक, मुजीब खान, आबिद, मुस्तिकीम, रहमान, जावेद, अफताब, सोहेल, राजा, फिरोज खान, हमीद बेग, ताहिर, अरमान रजा, तैय्यब, तनवीर, रमजान, वाहिद, साहिल, जफर, यासीन, इनायत, वकार, यासीन, अफ़्तब्बुदिन शेख जाहिद, अयान आरिफ़ भाई आदि मौजूद थे। यातायात एवं शांति व्यवस्था बनाए रखनें में पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से डटा रहा।।