दुर्गूकोंदल का रेंजर क्वार्टर में नहीं रहते रेंजर, भानुप्रतापपुर से करते हैं आना-जाना

 TOP भारत NEWE भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट

भानुप्रतापपुर

वन विभाग के दुर्गूकोंदल क्षेत्र में पदस्थ रेंजर के मुख्यालय में निवास नहीं करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेंजर भानुप्रतापपुर से दुर्गूकोंदल आना-जाना करते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन द्वारा अधिकारियों के मुख्यालय में रहने के लिए शासकीय आवास की व्यवस्था की गई है, लेकिन इसके बावजूद मुख्यालय में निवास नहीं करने से विभागीय कार्यों और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर भी असर पड़ सकता है।

वहीं, भानुप्रतापपुर से नियमित आवागमन के कारण शासन को प्रतिमाह यात्रा एवं अन्य मदों में लाखों रुपये के खर्च का नुकसान होने का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा शासन को होने वाले संभावित वित्तीय नुकसान की समीक्षा करने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि जब दुर्गूकोंदल में रेंजर के लिए शासकीय आवास उपलब्ध है, तो वे मुख्यालय में निवास क्यों नहीं कर रहे हैं? मामले में वन विभाग के उच्च अधिकारियों का स्पष्टीकरण महत्वपूर्ण होगा।