कुरूद मंगल भवन नगरपालिका परिसर में होगा मुख्य समारोह, भारत माता चौक में आदमकद प्रतिमा का अनावरण, सौन्दर्यीकरण कार्य एवं अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में होगा बाक्स क्रिकेट का लोकार्पण

कुरूद मंगल भवन नगरपालिका परिसर में होगा मुख्य समारोह, भारत माता चौक में आदमकद प्रतिमा का अनावरण, सौन्दर्यीकरण कार्य एवं अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में होगा बाक्स क्रिकेट का लोकार्पण

       


कुरूद. नगर पालिका कुरूद के सभाकक्ष में 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस की तैयारी के संबंध में अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर द्वारा विशेष बैठक आहुत किया गया, जिसमें परंपरानुसार पूर्व की भाँति नगरपालिका भवन मे अध्यक्ष महोदया द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा, पश्चात सभी गणमान्य पार्षदों एवं एल्डरमेन के द्वारा लगभग 20 जगह तिरंगा फहराने की नगरपालिका द्वारा तैयारी किया जावेगा, बैठक में जानकारी दी गई की बारिश के चलते  खेल मैदान गिला हो गया है, तत्कालिक व्यवस्था को देखते हुए मंगल भवन नगरपालिका परिसर में ही मुख्यमंच बनाने के लिए सुझाव को सभी जनप्रतिनिधियों एवं स्कूल के गुरुजनों द्वारा सहमति प्रदान किये है, इसके साथ ही अल्प समय में तैयारियों को देखते हुए 2-3 दिनों में कार्ड वितरण करने में दिक़्क़तें आने के कारण वरिष्ठ पार्षद भानु चन्द्राकर के सुझाव मे ई आमंत्रण कार्ड से नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को सुचित करने के लिए सबने सहमति प्रदान किये है। इसी तरह केनाल रोड कुरूद के मध्य में भारत माता चौक में अध्यक्ष निधि से विशेष सौंदर्यीकरण कार्य एवं विशाल भारत माता के आदमकद प्रतिमा का अनावरण एवं अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रैक्टिस हेतु बाक्स क्रिकेट का लोकार्पण कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, रविकांत चन्द्राकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहु, वार्ड पार्षद मंजु प्रमोद साहु, नेता प्रतिपक्ष डूमेश साहु, भाजपा पदाधिकारीगण त्रिलोकचंद जैन, कृष्णकांत साहु, भोजराज चन्द्राकर, गणमान्य नागरिक अनिल चन्द्राकर, सुरेश अग्रवाल सहित नगरपालिका के सभी सम्माननीय पार्षदगणों के करकमलों से 15 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे संपन्न होने जा रहा है।विशेष बैठक में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष डूमेश साहु, एल्डरमेन भानु चन्द्राकर, सभापतिगण सितेश सिन्हा, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, पार्षदगण कविता चन्द्राकर, उत्तम साहु, अर्जुन ध्रुव, एल्डरमेन नंदू चन्द्राकर, खिलावन यादव, खिलेश्वर देवांगन, महावीर साहु, नगर के सभी प्रमुख स्कूलों के प्रभारीगण, नगरपालिका के कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।