कुरूद कहार भोई समाज द्वारा सावन महोत्सव के पावन अवसर पर महारुद्राभिषेक का आयोजन
कुरूद. कुरूद कहार भोई समाज कुरूद द्वारा वार्ड नंबर सात स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पवित्र सावन महीने के पावन अवसर पर महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु और श्रद्धालु शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान समाज के नागरिकों ने पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान शिव का पार्थिव शिवलिंग बनाया। इसके बाद महराज श्री राकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में शिवलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विभिन्न पवित्र सामग्रियों से महादेव का महारुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। पूरे मंदिर परिसर में 'हर-हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयकारे गूंजते रहे।इस विशेष अवसर पर कहार भोई समाज के अध्यक्ष सोहन कश्यप ने सभी क्षेत्रवासियों और सामाजिक बंधुओं को सावन सोमवार की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से समाज के कल्याण, सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठ जन, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर पुण्य लाभ कमाया।
