श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर कुरूद में सावन संगीत, सुंदरकांड पाठ और भजनों में उमड़ी आस्था
कुरुद. पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर कुरुद स्थित श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का एक अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में भव्य 'सावन संगीत', 'सुंदरकांड पाठ' एवं 'भजन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राम और महादेव जी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित कीर्तन मंडली और श्रद्धालुओं द्वारा सुमधुर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। सावन के इस पवित्र महीने में महादेव और श्री राम के भजनों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा, जिससे माहौल पूरी तरह शिवमय और राममय हो गया। संगीत की धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए।इस पावन अवसर पर क्षेत्र की अनेक गणमान्य महिलाएं और श्रद्धालु परिवार सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किरण सिंह, वीना खत्री, सुषमा बाजपेयी, रमा ठाकुर, रत्ना बाजपेयी, संगीता श्रीवास्तव, पूजा चंद्राकर, रमा चंद्राकर, रीता बाजपेयी, सरिता देवांगन, मेघा महावर, गुंजन चंद्राकर, पिंकी अग्रवाल, भारती साहू, चंद्रलेखा साहू, शारदा अग्रवाल, सुरेखा जाधव, तृप्ति चंद्राकर, अनीता चंद्राकर, नीता चंद्राकर, संध्या गोस्वामी, हेमलता अग्रवाल, रचना अग्रवाल, अंजु साहू और केशकुमारी साहू सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व नगरवासी उपस्थित रहे। आयोजकों ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों व नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
.jpg)