मुख्यमंत्री साय से मिलकर समाज के भवन निर्माण की रूपरेखा को दिया रूप

मुख्यमंत्री साय से मिलकर समाज के भवन निर्माण की रूपरेखा को दिया रूप

 

मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

कुरूद. छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज के अध्यक्ष सोहन कश्यप ने अपने सहयोगी दुर्गेश कश्यप के साथ रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुरूद में सामाजिक भवन निर्माण से जुड़े आवेदन को देते हुए काफी दिनो से चल रही इस प्रक्रिया को अमली जामा पहनाया है।विदित हो कि सोहन कश्यप अपने सामाजिक बंधुओ के सहयोग से कई वर्षो से समाज के भवन निर्माण के सपने को धरातल पर अस्तित्व में लाने संघर्ष में लगे हुए है।इसी के तहत उन्होंने विगत दिनों इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से भेंट कर इससे जुड़े विषयों पर अपना आवेदन प्रस्तुत किया। कहार भोई समाज के विभिन्न राज के सामाजिक बंधुओ ने कुरूद राज द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की है।