कहार भोई समाज महासमुंद की कार्यकारिणी की हुई बैठक
महासमुंद कहार भोई समाज के संरक्षक गजानंद गौतम, घस्सू यमराज एवं गणेश चंद्र गोहिल बने कोषाध्यक्ष
महासमुंद. विगत दिनों कहार भोई समाज महासमुंद की कार्यकारिणी बैठक आहूत की गई । जिसमे सर्व सम्मति से संरक्षक गजानंद गौतम, घस्सू यमराज एवं वरिष्ठ रिटायर शिक्षक,महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे गणेश चंद्र गोहिल को राज का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया । राज के सभी पंचो, माता-बहनो ने नए पद के लिए तीनो पदाधिकारियों को ग़ुलाल का टीका लगाकर बधाई दी।बैठक मे राज का नया नाम*माँ कन्हाई परमेश्वरी निर्वाचित ग्रुप कहार भोई समाज महासमुंद राज* किया गया । बैठक का संचालन राज के अध्यक्ष मनोज यमराज ने एवं आभार प्रकट राज के सचिव योगेश कुमार कश्यप ने किया।
