गुरु पूर्णिमा पर आज छोटा शिरडी धाम, कुकरेल में श्री साईं गुरु पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन



कुकरेल। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज बुधवार, 29 जुलाई 2026 को छोटा शिरडी धाम, साईं दरबार, कुकरेल में श्री साईं गुरु पूजन महोत्सव का भव्य एवं धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। श्री साईं सेवा एवं विकास समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 4:00 बजे काकड़ आरती से हुई। इसके पश्चात श्री साईं बाबा का स्नान एवं पूजन संपन्न कराया गया। सुबह 10:00 बजे साईं पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शामिल होंगे।

इसके बाद सुबह 11:00 बजे गुरु पूजन, श्री सत्यनारायण कथा, रुद्राभिषेक एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन होगा। दोपहर 12:00 बजे हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी। वहीं दोपहर 1:00 बजे महाआरती, भजन-कीर्तन, विशाल साईं भंडारा तथा प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

आयोजन समिति ने सभी साईं भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित छोटा शिरडी धाम पहुंचकर श्री साईं बाबा के दर्शन करें, गुरु पूजन में सहभागी बनें तथा गुरु कृपा का आशीर्वाद प्राप्त करें।


श्री साईं सेवा एवं विकास समिति, छोटा शिरडी धाम, कुकरेल की ओर से सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है।