कुरूद कहार भोई समाज के सचिव विजय भोई और कोषाध्यक्ष बने हृदयभूषण कहार

कुरूद कहार भोई समाज के सचिव विजय भोई और कोषाध्यक्ष बने हृदयभूषण कहार    

                     
कुरूद:  छत्तीसगढ कहार भोई समाज कुरूद राज की  बैठक रविवार को संपन्न हुई। इस दौरान आगामी सामाजिक गतिविधियों और बहुप्रतीक्षित सामाजिक भवन के निर्माण पर चर्चा हुई। इस दौरान वर्ष 2019 से सचिव सह कोषाध्यक्ष के पद पर पदस्थ खूबलाल नाग की अस्वस्थता के कारण सामाजिक दायित्व प्रभार से भारमुक्त हुए। उनके स्थान पर राज पंचों की सहमति से कार्यवाहक प्रभार में सचिव विजय भोई एवं कोषाध्यक्ष हृदयभूषण कहार को मनोनित किया गया। श्री नाग जी अपने कार्यकाल में समाज के लिए तन-मन-धन व सेवाभाव से हमेशा तत्पर रहे, तथा  समाज को महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्रदान की जिससे कहार भोई समाज की कुरूद नगर में विषेश पहचान बना सकी। प्रमुख रूप से समाज के लिए 10 डिसमील भूमि आबंटित कराना, महिला मंडल का नये सिरे से गठन कराना, होली व दीपावली मिलन आयोजन से समाज को एकसूत्र में बांधना, राज व महासभा स्तर पर उचित व सूझबूझ निर्णय लेना, जनप्रतिनिधियों व समाज के बीच मधुर समन्वय स्थापित करना, सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता प्रदान करना इत्यादि में उन्होंने अपनी सेवा प्रदान की। इस अवसर पर खूबलाल नाग को राज अध्यक्ष  सोहन कश्यप एवं मनोनित पदाधिकारी विजय भोई,  हृदयभूषण कहार, राजपंच कोमेश्वर नाग, मोहन कश्यप, मनोहर कश्यप,  अर्जुन भोई, सूरज कश्यप द्वारा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। सभी ने कहा कि श्री नाग जी का अनुभव, सहयोग व मार्गदर्शन हमेशा राज को प्राप्त होता रहे, सभी ने जल्द से जल्द उनके स्वस्थ होने की मनोकामना ईश्वर से की।