श्री जगन्नाथ समिति कुरुद द्वारा धूमधाम से निकाली गई रथयात्रा ,प्रभु की एक झलक पाने उमड़ा जनसैलाब

श्री जगन्नाथ समिति कुरुद द्वारा धूमधाम से निकाली गई रथयात्रा ,प्रभु की एक झलक पाने उमड़ा जनसैलाब 


मुकेश कश्यप की रिपोर्ट 

कुरूद.  श्री जगन्नाथ समिति कुरुद द्वारा पुरानी मंडी में  इस बार रथयात्रा पर दो दिवसीय विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। बुधवार 15 जुलाई को भगवान जी का वस्त्र श्रृंगार एवं हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं अगले दिन गुरुवार को धुमाल की मधुर थाप पर भव्य शोभायात्रा रथयात्रा के रूप में निकाली गई। यह शोभायात्रा पुरानी मंडी में सजधजकर चंडी मंदिर पहुंची जहां विशेष पूजा उपरांत यह पारंपरिक रथयात्रा , थाना चौक , पुराना बाजार , सरोजनी चौक , कारगिल चौक से होते हुए पुनः पुरानी मंडी पहुंची और इसका समापन हुआ।इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी उमड़े और सभी ने इस पावन पुनीत रथ को हाथ लगाकर खींचते हुए पुण्य के भागी बने। "बोलो जगन्नाथ भगवान की जय"  की जयकार लगाते हुए भक्तों ने अपनी आस्था प्रकट कर जनकल्याण की कामना की। पुरानी मंडी से निकली इस रथयात्रा में वार्डवासी और समिति से जुड़े लोग पारंपरिक वेशभूषा में प्रभु के रथ को थामते हुए जय जयकारा इस महाउत्सव को मनमोहकता प्रदान की। बारिश भी उनकी आस्था के सामने कोई व्यवधान उत्पन्न नही कर पाई।  सभी ने एक-दूसरे को को इस महापर्व की बधाई देते हुए महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी के सम्मुख नगर के कल्याण और विकास की कामना की।इस अवसर पर गजामुंग प्रसादी का वितरण हुआ।इस शोभायात्रा को सफल बनाने में श्री जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष मुकेश नायक , उपाध्यक्ष नरेश साहू , समिति के सदस्यगण जय देवागन , मिथलेश साहु, शिव साहू, डायमण्ड  साहू, इंद्र दुर्गा, लक्की साहू , नेहरू दुर्गा , निहाल दुर्गा,दुष्यंत साहू , भागवत साहू ,लक्षमण साहू, गौरव चक्रधारी ,हितेश साहू, रोशन साहू, रविकांत कोशरिया,श्यामू सोना , तुषार सोना पंकज बंछोर ,विक्रम बंछोर, भुरू सोना ,आयुष पात्रे, अमित सोना , देवेंद्र साहू , प्रकाश साहू ,पुष्पेंद्र ध्रुव आदि का विशेष सराहनीय योगदान रहा।