कुरुद में धूमधाम से निकाली गई भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा , उमड़ी आस्था

कुरुद में धूमधाम से निकाली गई भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा , उमड़ी आस्था


कुरूद. नगर में इस वर्ष भी भगवान श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा से पारंपरिक और भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा 2026 का आयोजन हुआ । श्री जगन्नाथ समिति कुरुद द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय धार्मिक उत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। समिति द्वारा बुधवार दोपहर भगवान का वस्त्र श्रृंगार एवं हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही अगले दिन गुरुवार को धुमाल की मधुर थाप पर भव्य शोभायात्रा रथयात्रा के रूप में निकाली गई।इसी तरह कुरूद की परंपरा के तहत दो और स्थानों से धूमाल की मधुर थाप पर भव्य भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथायात्रा निकाली गई । इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी उमड़े और सभी ने इस पावन पुनीत रथ को हाथ लगाकर खींचते हुए पुण्य के भागी बने।बोलो जगन्नाथ भगवान की जय जयकार लगाते हुए भक्तों ने अपनी आस्था प्रकट कर जनकल्याण की कामना की।विभिन्न स्थानों पर सेवा संगठनों द्वारा गजामूंग प्रसादी का वितरण हुआ। यह शोभायात्रा चंडी मंदिर , थाना चौक , पुराना बाजार , सरोजनी चौक , कारगिल चौक से होते हुए आगे बढ़ी।रथयात्रा में नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर , विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर सहित नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। श्रीमती ज्योति ने सभी को इस महापर्व की बधाई देते हुए महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी के सम्मुख नगर के कल्याण और विकास की कामना की। इस बीच बारिश की मनमोहक फुहारों के बीच लोगों ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा में शामिल होते हुए गजामुंग प्रसादी ग्रहण कर प्रभु के सम्मुख अपनी आस्था प्रकट की।