अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई द्वारा धमतरी जिला इकाई का गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला नियुक्ति प्रमाण-पत्र
रायपुर. रायपुर स्थित मेक कॉलेज में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई द्वारा जिला इकाइयों के गठन एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति का समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रभारी ईश्वर अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल एवं महेश अग्रवाल सहित प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर धमतरी जिला इकाई के लिए अमित अग्रवाल को जिला अध्यक्ष तथा मनोज राजकुमार अग्रवाल (कुरूद) को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर संगठन की मजबूती एवं समाज सेवा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।समारोह में धमतरी से अनिल अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, पवन अग्रवाल, विजय अग्रवाल एवं मदन अग्रवाल तथा कुरूद से सुभाष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल एवं दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
