केसीपीएस कुरूद में मनाया गया ब्लू डे , मनमोहक नृत्यों और फैंसी ड्रेस से नन्हे-मुन्हों ने मोहा मन

केसीपीएस कुरूद में मनाया गया ब्लू डे , मनमोहक नृत्यों और फैंसी ड्रेस से नन्हे-मुन्हों ने मोहा मन


कुरूद. कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल में आज बच्चों के सर्वांगीण विकास और रंगों की पहचान कराने के उद्देश्य से अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ 'ब्लू डे' (नीला रंग दिवस) मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को नीले रंग के गुब्बारों और कलाकृतियों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य के मंजीता ठाकुर ने बच्चों को 'ब्लू डे' का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि नीला रंग शांति, स्थिरता, प्रेरणा और विशालता का प्रतीक है। यह रंग हमें आकाश और समुद्र की तरह असीमित सोचने व निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह दिवस न केवल हमें प्रकृति से जोड़ता है बल्कि बारिश के मौसम के आगमन उसकी रिमझिम फुहारों के आनंद से अभिभूत कराता है।यह हमें पानी के संरक्षण और उसकी उपयोगिता से भी जोड़ता है।इसके बाद नन्हें-मुन्हें बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नीले रंग के खूबसूरत परिधानों में सजे बच्चों ने मंच पर शानदार रैंप वॉक किया, जिसे देखकर उपस्थित सभी  मंत्रमुग्ध हो गए। इसके साथ ही बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी और उत्साह देखने को मिला।संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्री प्राइमरी विभाग की सभी शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।