नगर पालिका कुरूद में एल्डरमैनो का हुआ शपथ ग्रहण, नए बिजली वाहन का हुआ अनावरण
कुरूद. नगर पालिका कुरूद में आज मंगलवार को सभी मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैनो) का शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं नये बिजली वाहन का अनावरण मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के गरिमामयी आतिथ्य में संपन्न हुआ | कुरूद SDM नभसिंह कोसले ने सभी पार्षदों को बारी बारी करके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई, सबसे पहले नगरपालिका कुरूद मे तीन बार के पार्षद दो बार शासन की ओर से और एक बार निर्वाचित होकर अनुभवी एवं वरिष्ठ पार्षद भानु चन्द्राकर ने शपथ लिया । पश्चात खिलावन यादव, चन्द्रकुमार (नंदू) चन्द्राकर, खिलेन्द्र देवांगन, महावीर साहु ने शपथ ग्रहण किया। सभी मनोनीत पार्षदों को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जी, नेता प्रतिपक्ष, PiC मेम्बरो, वरिष्ठ पार्षदों, पार्षदों, भाजपा मंडल अध्यक्ष, प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिकों ने बुके-फुल माला से स्वागत वंदन कर बधाई दी।शासन की ओर से शपथ दिलाने के बाद SDM कोसले जी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने भी सभी मनोनीत पार्षदों को बधाई दी।शपथग्रहण के पश्चात उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं विधायक अजय चन्द्राकर की स्वीकृति से नगर में बहुत सारे संख्या मे बिजली पोल लग रहे जिसके मरम्मत और सुधार कार्यों के लिए बड़ी बिजली वाहन शासन ने कुरूद नगरपालिका को सौंपे हैं जिसका विधिवत पुजा अर्चना कर नगरपालिका ज्योति भानु चन्द्राकर ने अनावरण कर नगरवासियों को समर्पित किये, नगरवासियों की ओर से बिजली वाहन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक महोदय का नगरवासियों की ओर से अध्यक्ष महोदया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी CMO गुप्ता ने किया।इस अवसर पर मुख्य आतिथ्य के रूप में ज्योति भानु चन्द्राकर अध्यक्ष नगरपालिका कुरूद, आतिथ्य के रूप में उपाध्यक्ष देवव्रत साहु, नेता प्रतिपक्ष डूमेश साहु, SDM नभ सिंह कोसले ,भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, वरिष्ठ पार्षदगण रजत चन्द्राकर, मनीष साहु, मिथलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, रवि मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर, राजकुमारी ध्रुव, गणमान्य नागरिकों मे प्रेस कलब अध्यक्ष मूलचंद सिन्हा, पत्रकार श्रवण साहु, खेमलाल देवांगन, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनेश्वरी निर्मलकर, संजु चन्द्राकर, रोमन देवांगन, सुसील देवांगन, अजय देवांगन, देवकांत दिवेदी, हर्षित अग्रवाल, बल्लू चन्द्राकर, कमलेश चन्द्राकर, प्रवीण रेड्डी, राजू चन्द्राकर गणमान्य नागरिकगण एवं नगरपालिका कर्मी बहुत ही सादगी समारोह मे सम्मिलित हुए।
