कुरूद में भाजपा परिवार ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर किया नमन
कुरूद . नगर के डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी बाजार चौक में भाजपा परिवार द्वारा प्रेरणास्रोत एक देश, एक प्रधान, एक निशान के प्रणेता डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण और पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कुरूद नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, श्रीमती प्रतिभा चन्द्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, पूर्व भाजपा नगर संयोजक भोजराज चन्द्राकर, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, पार्षदों मे मिथिलेश बैस, सितेश सिन्हा, महेंद्र गायकवाड़, कविता चन्द्राकर, राजकुमारी ध्रुव, युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी निशा वैष्णव, नवनियुक्त मनोनीत एल्डरमेन में खिलेन्द्र देवांगन, महावीर साहु, भाजपा कार्यकर्ताओं में पिंटू विनोद चन्द्राकर, भारत साहु, कमलेश रेड्डी, संजू चन्द्राकर, व्यापारी संघ अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा, आईटी सेल प्रदेश पदाधिकारी कमलेश चन्द्राकर, कमल शर्मा, प्रवीण रेड्डी, राजू चन्द्राकर सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
