कुरूद नगर में हुई झमाझम बारिश ,उमस से मिली राहत
कुरूद.शनिवार की मध्य रात्रि से रविवार दोपहर तक कुरूद नगर में हुई झमाझम बारिश ने एक ओर तो भीषण गर्मी और उमस की तपिश से राहत दी। वही दूसरी ओर बरसात के इस विकराल रूप ने आम जनजीवन को झकझोर करके रख दिया। कुरूद नगर में सुबह से ही बारिश को लेकर तरह-तरह के रूप देखने को मिले। नगर के कई मार्ग जहां मौसम के इस मनभावन रूप से जाम होने लगे। कई गलियां और रास्ते पानी भरने से आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा । इस बीच स्थानीय शासन द्वारा इससे राहत देने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए, जो अभी भी जारी है। बारिश के चलते दोपहर में गलियां तरबतर रही। लोगों ने पहली बारिश का भरपूर आनंद लिया और सोशल मीडिया के माध्यम से इसे साझा किया। आगे भी अनुमान लगाया जा रहा है कि मौसम की यह मेहरबानी बदस्तूर जारी रहे।
