रायपुर में छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज महासभा भवन निर्माण का भूमिपूजन 3 को

रायपुर में छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज महासभा भवन निर्माण का भूमिपूजन 3 को

रायपुर.  छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज महासभा के तत्वावधान में समाज के भव्य महासभा भवन निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम आगामी 03 जुलाई दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री राम मूर्ति स्थल, मेन रोड, रायपुरा, रायपुर (छ.ग.) में किया जाएगा।इस मांगलिक एवं ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम, रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल छगन चौबे करेंगी। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम रायपुर के  सभापति सूर्यकांत राठौर होंगे।  विशिष्ट अतिथियों में आकाश तिवारी नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम रायपुर,  दीपक जायसवाल भारसाधक सदस्य, लोक कर्म विभाग नगरपालिक निगम रायपुर, प्रीतम ठाकुर जोन अध्यक्ष जोन क्रं. 08 नगर पालिक निगम रायपुर, महेंद्र औसर पार्षद माधवराव सप्रे वार्ड क्रं. 69 नगर पालिक निगम रायपुर होंगे।आयोजक समिति की ओर से छत्तीसगढ़ कहार  भोई समाज महासभा के पदाधिकारियों ईश्वरी मानस (प्रांताध्यक्ष), श्रीमती शशि औसर (उपाध्यक्ष), श्रीमती उर्वशी कहार (उपाध्यक्ष), संजय बनवासी (महासचिव), मिथिलेश कुमार बोयर (कोषाध्यक्ष) सहित समस्त सामाजिक बंधुओं ने इस भूमि पूजन वेदी पर सभी स्वजातीय बंधुओं और गणमान्य नागरिकों को उपस्थिति के लिए सादर आमंत्रित किया है।