कुरुद में 16 को धूमधाम से निकाली जाएगी श्री जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारी में जुटे आयोजक
कुरूद. नगर में इस वर्ष भी भगवान श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा से पारंपरिक और भव्य 'श्री जगन्नाथ रथयात्रा 2026' का आयोजन होने जा रहा है। श्री जगन्नाथ समिति कुरुद द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय धार्मिक उत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। समिति द्वारा जारी कार्यक्रम की रूपरेखा के तहत 15 जुलाई बुधवार को दोपहर 12:00 बजे से भगवान का वस्त्र श्रृंगार एवं हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 16 जुलाई गुरुवार दोपहर 3:00 बजे से भव्य शोभा यात्रा रथयात्रा के रूप में निकाली जाएगी।यह शोभा यात्रा पुरानी मंडी चौक, कुरुद से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इसका निर्धारित रूट चंडी मंदिर, पुराना बाजार,सरोजनी चौक,कारगिल चौक, चंडी मंदिर रहेगा।श्री जगन्नाथ समिति कुरुद ने समस्त धर्मप्रेमी जनता, श्रद्धालुओं और नागरिकों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाने और कार्यक्रम को सफल बनाने का सादर अनुरोध किया है। इसी तरह कुरूद की परंपरा अनुसार दो और स्थानों से रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसके लिए भक्त गण जुटे हुए है।
