TOP BHARAT NEWS -KISAN SAHU
धमतरी -पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में धमतरी, गरियाबंद और बालोद जिले के लगभग 150 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
आपातकालीन पुलिस सेवाओं को और अधिक तेज, तकनीक-सक्षम और प्रभावी बनाने के लिए धमतरी में डायल-112 नेक्स्ट जेनरेशन प्रणाली का दो दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सी-डैक के मास्टर ट्रेनरों ने अधिकारियों को CAD, मोबाइल पीटीटी, कैमरा और अन्य अत्याधुनिक तकनीकी उपकरणों के संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही जिला कमांड सेंटर और इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल में उपयोग होने वाली आधुनिक प्रणालियों की जानकारी भी दी गई।
वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित सिमुलेशन अभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को आपातकालीन घटनाओं में त्वरित निर्णय, बेहतर समन्वय और प्रभावी रिस्पॉन्स देने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
पुलिस विभाग का कहना है कि यह प्रशिक्षण डायल-112 सेवा को और अधिक मजबूत बनाएगा तथा आम नागरिकों को तेज, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण आपातकालीन पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



