-->
Flash News

TOP BHARAT NEWS TEAM एक 24X7 LIVE STREAM TV NETWORK है, जिसमें पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... । TOP BHARAT NEWS All RIGHT RESEVED

कुरुद कांग्रेसी लोकसभा चुनाव में विजय दिलाने जुट जायें-राजेश यादव

कुरुद - आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी व आवश्यक दिशा निर्देश देने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभा समन्वयक राजेश यादव व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लौहाना ने कुरूद कांग्रेस भवन में बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। लोकसभा समन्वयक राजेश यादव ने कहा कि विगत कांग्रेस राज्य सरकार द्वारा किसानों व गरीबों की उन्नति, रोजगार, शिक्षा, कर्मचारियों व हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, खेल व विकास के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए।केन्द्र में जब भी हमारी कांग्रेस की सरकार रही,स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू,स्व. लालबहादुर शास्त्री,स्व.इंदिरा गांधी,स्व.राजीव गांधी,स्व.नरसिंहा राव व मनमोहन सिंह की सरकार ने देश के प्रगति, सुरक्षा, विकास, भाई चारे,व सभी धर्म व जाति को महत्व देते हुए अनेक उल्लेखनीय कार्य किये।आज  मोदी सरकार के राज में मंहगाई, भ्रष्टाचार, उद्योग पतियों को महत्व, किसानों की अनदेखी,बेरोजगारी,नोट बंदी, जीएसटी लागू से देश जुझ रहा है।दबाव व दमनात्मक नीतियों के चलते लोकतंत्र खतरे में है।हमें आगामी लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए सभी को एकजुट होकर घर घर जाकर अपनी बात पहुंचाये।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लौहाना ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कुरुद विधानसभा से मात्र लगभग चोबीस सौ वोटों से पीछे रहे। तात्कालिक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक 86 हजार से अधिक वोट कांग्रेस को मिला।हम थोड़ा ज्यादा मेहनत करेंगे तो आगामी लोकसभा में कांग्रेस को कुरुद विधानसभा से बढ़त दिलाया जा सकता है।इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुरुद आशीष शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा सुश्री राजकुमारी दीवान, वरिष्ठ नेता प्रहलाद चन्द्राकर, पूर्व मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत साहू, रमेश्वर साहू, प्रमोद साहू, ब्लाक कांग्रेस संगठन प्रभारी महामंत्री पप्पू राजपूत, ब्लाक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर, नगर पंचायत सभापति व युंका ब्लाक अध्यक्ष डुमेश साहू, पार्षद उत्तम साहू, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री चंद्र प्रकाश देवांगन,महिम शुक्ला, युंका नगर अध्यक्ष उमेश साहू, संतोष प्रजापति, तुलसी राम साहू, हेमंत नवरंगे, भागवत यादव  सहित अनेक कांग्रेसी गण उपस्थित थे।

anutrickz

TOP BHARAT

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT