छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, 8 से 9 डिग्री गिरा पारा, गर्मी के मौसम में मानसून और कंपकंपाती ठंड का अहसास।
रायपुर : बेमौसम बारिश की वजह से देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। छत्तीसगढ़ में भी पश्चिमी द्रोणिका का असर दिख रहा है। आलम यह है कि गर्मी के मौसम में मानसून जैसा हाल हो गया है। जिसके चलते राजधानी रायपुर में पारा एक झटके में 8 से 9 डिग्री नीचे उतर आया है। वंही राज्य के दूसरे जिलों के तापमानो में भी खासा गिरावट देखने को मिला है। इस बीच बेमौसम बारिश के कारण रबी की फसल के साथ-साथ खेतों में उगाई गई सब्जियों को भी जमकर नुकसान होने की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 तारीख तक यही स्थिति राज्य में रहने की संभावना जताई जा रही है।
बेमौसम बारिश ने लाखों किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया.
तैयार होती फसल के साथ जाने कितने सपने आँखों में तैरते हैं। जाने कितनी योजनाएँ बनती है।क़र्ज़ चुकाने से लेकर, नई छत डालने, नया बोर कराने या बिटिया के हाथ पीले करने तक लेकिन बेमौसम बारिश ने सबकी अरमानों पर पानी फेर दिया है।
यह मौसम, लाखों सपनों की असमय मौत का मौसम है ! सोमवार को भी प्रदेश के कई जगहों पर तेज बारिश समेत अधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल रही है। कई क्षेत्रों में तेज बारिश भी हो रही है। बीजापुर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर में 28 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।