सीनियर जिला वॉलीबॉल टीम गठन हेतु 2 नवंबर को ट्रायल कुरुद में
कुरूद. धमतरी जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा सीनियर जिला वॉलीबॉल टीम गठन के लिए ट्रायल कुरुद के अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर वॉलीबॉल स्टेडियम (केसीपीएस कुरूद) में आयोजित है।छत्तीसगढ़ में आगामी आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय 21 वीं सीनियर अंतर जिला महिला व पुरुष वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 12 नवम्बर 2026 को रायगढ़ में होने जा रहा है।अतः धमतरी जिला वॉलीबॉल टीम (महिला एवम पुरुष) का गठन किया जाना है । इच्छुक वॉलीबॉल खिलाडी दिनांक 2 नवम्बर दिन सोमवार स्थान अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर वॉलीबॉल स्टेडियम (केसीपीएस कुरूद) के बाजु में समय शाम 4 बजे से अधिक से अधिक संख्या में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर ट्रायल दिला सकते है।
