टॉप भारत न्यूज़ धमतरी
किसन साहू
सोरम। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम के चार होनहार खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 26 नवंबर से 29 नवंबर तक खैरागढ़ में किया गया। प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरम के चार खिलाड़ियों ने 14 वर्ष आयु वर्ग में हिस्सा लिया। व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन एवं नियमित अभ्यास के दम पर खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में कविता यादव पिता रवि यादव, रेशमा यादव पिता कालीचरण यादव, डिगेश्वरी ध्रुव पिता घणाराम ध्रुव एवं रूपेश यादव पिता नंदकिशोर यादव शामिल हैं। चारों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी शकीला देवदास, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर चौधरी, ग्राम पंचायत सोरम के सरपंच श्याम सुंदर सिन्हा, उपसरपंच नरेंद्र साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष त्रिवेणी साहू, पूर्व शाला विकास समिति अध्यक्ष नरेश यादव एवं विद्यालय की प्राचार्य पूर्णिमा वारदे ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके अलावा वरिष्ठ व्याख्याता जे.आर. साहू, व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार सिन्हा, अंजू लिखी, बी.पी. साहू, गुलेश्वरी देवांगन, सरिता शर्मा, दानेश्वरी सिन्हा, छाया श्रीवास्तव, मनोरमा खरिया, सारिका वर्मा, प्रभा साहू, सरस्वती ध्रुव, संकुल समन्वयक भावना साहू, ममता कुटारे, श्वेता योगी, भारतीय साहू, सुचित्रा पांडे, लता नेताम, विजय साहू, वंदना डीरही, मनीषा साहू, नंदिनी पवार, महादेव साहू, ललेश्वरी दीवान, योगेश साहू, सुप्रिया गजेंद्र, कांति कन्नौजे, गिरीश चंदेल, पवन रेखा साहू, महेश्वरी साहू एवं प्रहलाद साहू ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि ये होनहार खिलाड़ी भविष्य में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

