कुरूद में आज बरसते पानी में वन्देमातरम परिवार, बोल बम सेवा समिति द्वारा द्वारा 76 वाँ लवारिश लाश के रूप मे अज्ञात शव को दी गई सद्गति
मुकेश कश्यप
कुरूद. आज दिनांक 29 अक्टूबर को बरसते पानी मे वन्देमातरम परिवार, बोल बम सेवा समिति कुरूद द्वारा बिरेझर पुलिस चौकी जानकारी के अनुसार महानदी मुख्य नहर गेट 3 के पास मिले “अज्ञात शव” जिनके उम्र संभावित 30 से 35 वर्ष को कुरूद के हिन्दु मुक्तिधाम में कफ़न-दफन (अंतिम संस्कार) बिरेझर पुलिस चौकी की अनुमति एवं पुलिस स्टाप की मौजूदगी में बोल बम सेवा समिति, वन्देमातरम परिवार के पदाधिकारियों- सदस्यों के द्वारा किया गया, अज्ञात लाश को समिति द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, बोल बम सेवा समिति एवं वन्देमातरम परिवार का यह 76 वाँ लावारिश शव है जिसे सद्गति प्रदान किया गया ।सद्गति देने वालों में वन्देमातरम परिवार, बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर, उपाध्यक्ष नंद आमदे, कोषाध्यक्ष भारत साहु, बोल बम सेवा समिति के सदस्यों में कृष्णा ढीमर, सीताराम, राजा चन्द्राकर, रवि यादव, गोविन्दा, अमित कुमार, सहित पुलिस टीम मे ASI इशु साहु, प्रधान आरक्षक महेश पटेल, आरक्षक नैनदास बाँधे, डा.गौरव नेताम, पुलिस स्टाप शैलेन्द्र साहु के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।भानु चन्द्राकर अध्यक्ष बोल बम सेवा समिति, वन्देमातरम परिवार कुरुद ने कहा कि इस पुण्यात्मा के अंतिम यात्रा मे भागीदार बनने के लिए सम्मिलित सदस्यों, पुलिस स्टाप, डाक्टर एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।राम नाम ही सत्य है, ॐ शांति-बोल बम।
