DHAMTARI : : 48 घण्टे के भीतर ही महंगे बाईक चोरी का गुत्थी सुलझा ...... आप भी देखिए आरोपी ने कैसे दिया था घटना को अंजाम...!

      छत्तीसगढ़ धमतरी थाना रूद्री क्षेत्रांतर्गत रूद्री मेन रोड में स्थित हरिओम हार्डवेयर वैभव नगर के सामने प्रार्थी भटगांव निवासी मेहुल कुमार साहू ने अपनी यामाहा कंपनी की R15 मोटर सायकल क० CG 04 NB 5483 को खड़ा किया गया था, जिसे किसी अज्ञात चोर ने दोपहर करीबन 11 से 02 बजे के मध्य चोरी कर ले जाया गया था। प्रार्थी की सूचना पर थाना रूद्री में अप० क0 75/21 धारा 379 भा०द०वि० पंजीबद्ध कर अज्ञात चोर एवं मोटरसाइकिल की पतासाजी की जा रही थी।

       पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल ठाकुर के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता पाल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरूण कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रूद्री निरीक्षक श्री विनय कुमार पम्मार ने तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर अज्ञात चोर व चुराई गई संपत्ति का हरसंभव पतासाजी करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
      उक्त टीम के द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए घटनास्थल एवं उसके आसपास से तकनीकी साथियों को एकत्रित किया गया। संकलित साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए 02 दिनों तक लगातार मेहनत कर अंततः दिनांक 23.10.2021 को घटना के 48 घण्टे के भीतर ही महंगे बाईक चोरी का गुत्थी सुलझा लिया गया और ग्राम अछोटा व भोयना निवासी संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी भीमराव रामटेके ने अपने साथी के साथ मिलकर यामाहा कंपनी की R15 मोटरसायकिल चोरी कर बनरौद चौक में छिपाकर रखना स्वीकार किया। जिनकी निशानदेही पर चोरी गये मोटरसायकिल जिसकी कीमत करीब 1.5 से 2 लाख रूपये है, की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई। साथ ही आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोटर सायकिल की भी जप्ती की गई है। पकड़े गए आरोपियों में एक बालिक व एक नाबालिक है। मामले में वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड हेतु संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 गिरफ्तार आरोपी का नाम
01. भीम राव रामटेके पिता स्व० चन्द्रहास रामटेके उम्र 20 वर्ष सा० अछोटा थाना अर्जुनी जिला धमतरी 

एवं 01 अपचारी बालक

       संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रूद्री निरी० विनय कुमार पम्मार, सउनि० सूरजपाल साहू, आरक्षक पंकज प्रधान, अंशुल राव की सराहनीय भूमिका रही।