TOP BHARAT NEWS
छत्तीसगढ़ धमतरी....धमतरी और कुरूद से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।एक ही दिन में दो जगहों पर उठाईगिरी हुई है।एक किसान से तो दूसरा शिक्षक उठाईगिरी का शिकार हो गया है। दोनो ही स्टेट बैंक से पैसे निकाल कर अपने बाइक की डिक्की में रखे हुए। इस दौरान डिक्की में रखे रकम पार हो गया है। किसान का एक लाख रु तो शिक्षक का 7 हजार रु पार हुए है। दोनो ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।पुलिस मामले की जाँच शुरू कर दी है।
दरअसल कुरूद क्षेत्र में उठाईगिरी की घटना सामने आई है।जिसमें बाइक की डिक्की से 1 लाख रुपये पार कर दिया गया है। किसान उस रकम को बैंक से निकाल कर लाया था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे कुरूद शासकीय अस्पताल के पास यह घटना हुई। ग्राम कोकडी निवासी किसान दुधारू राम साहू बैंक से एक लाख रुपए निकाल कर लाया और अपनी बाइक की डिक्की में उसे रखा हुआ था। इस दौरान वह कुरूद शासकीय अस्पताल के पास निजी काम से रूका था। इसी दौरान किसी ने उस रकम को डिक्की से पार कर दिया। किसान को जब यह पता चला तो वह कुरूद थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाया है। कुरूद थाना प्रभारी गगन वाजपेयी ने बताया कि पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, आरोपी जल्द पकड़ा जायेगा।
स्टेट बैंक के पास भी हुई उठाईगिरी –
बताया गया कि आज ही करीब डेढ़ बजे ग्राम पोटियाडीह निवासी शिक्षक ओम प्रकाश साहू स्टेट बैंक से 7 हजार रुपये निकाला, जिसे वह बाइक की डिक्की में रखा था। बाद में उसे पता चला कि डिक्की टूटी हुई है और रकम गायब है। फिलहाल अर्जुनी और कुरूद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात की जा रही है।