गणेश विसर्जन के दिन धमतरी में हादसा....दोस्तों के साथ नहाने गये युवक की रुद्री बैराज में डूबने से मौत.....गोताखोरों के माध्यम से निकाला गया शव.....रुद्री पुलिस मामले की जाँच में जुटी....!
September 01, 2020TOP BHARAT DESK
छत्तीसगढ़ धमतरी.....गणेश विसर्जन को लेकर एक तरफ उत्साह का माहौल है।भक्त गणेश विसर्जन को लेकर रुद्री पहुँच रहे है इस बीच एक बुरी खबर भी सामने आ रही है। रुद्री बैराज में एक हादसा हो गया है। दोस्तो के साथ नहाने गए एक युवक की पानी मे डूबने मौत हो गई है।आसपास के लोगो ने रुद्री पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस मौके पर पहुँचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल रुद्री बैराज में दोस्तो के साथ नहाने आये एक बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है.घटना की खबर मिलते ही रुद्री पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव बाहर निकाला गया.वही पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.मिली जानकारी के अनुसार रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़पार निवासी तिलक निषाद आज अपने तीन अन्य दोस्तो के साथ नहाने के लिए आया हुआ था.वही नहाते वक्त पानी के तेज बहाव में बच्चा बह गया. और पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई.बच्चे का शव बैराज के सामने लगे ग्रिल में फंसा हुआ था. जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया.