नाबालिग बालिका पर घटित उक्त गंभीर अपराध की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानु ने नामजद आरोपी की पता तलाश कर तत्काल गिरफ्तार करने थाना प्रभारी अर्जुनी को निर्देशित किया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुनी श्री उमेंद्र टंडन के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश देकर आरोपी जितेंद्र ध्रुव को उसके सकुनत से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। विवेचना क्रम में प्रार्थिया, गवाहों के कथन व उपलब्ध साक्ष्य के साथ-साथ आरोपी जितेन्द्र ध्रुव पिता राम्हू राम ध्रुव उम्र 24 साल सा. अरौद थाना अर्जुनी जिला धमतरी के अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है!
इस प्रकार थाना प्रभारी अर्जुनी श्री उमेंद्र टंडन के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा चंद घंटे के भीतर दुष्कर्म करने वाले आरोपी जितेंद्र ध्रुव को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित किया गया है।

