फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग रूद्री धमतरी में 23 युवाओं का अग्निवीर में चयन



धमतरी। रूद्री स्थित फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। अग्निवीर भर्ती परीक्षा के घोषित परिणाम में संस्था के 23 युवाओं का भारतीय सेना में चयन हुआ है। चयनित युवाओं की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग पिछले 7 वर्षों से लगातार सेना भर्ती, पुलिस भर्ती एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी युवाओं को करवा रही है। संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त कर हजारों युवा आज देश सेवा में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

अग्निवीर में चयनित होने वाले युवाओं में राहुल कुमार, रोहन, अभिषेक, नमेश, प्रदीप, हिमाचल, भावेश, थानेश्वर, हिमेश, प्रीतेश, मुन्नी टी., रोहन पैलेस, तरुण, रोहित, कृष्ण, राहुल, दीपांकर, साहिल, हरदेव सहित अन्य युवा शामिल हैं। सभी चयनित युवा अब भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करेंगे।

इस अवसर पर फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग संचालक एवं पूर्व भारतीय सैनिक एल. के. साहू ने सभी चयनित युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं रूद्र सेवा समिति अध्यक्ष दुष्यंत सिंह, लोकेश्वरी साहू, विजय साहू एवं प्रहलाद पटेल ने भी युवाओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

एल. के. साहू ने बताया कि संस्था में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से युवाओं को फिजिकल ट्रेनिंग दी जाती है। इसके साथ ही कोचिंग क्लास की भी व्यवस्था की गई है, जिससे युवा सेना, पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकें। उन्होंने बताया कि दूर-दराज से आने वाले युवाओं के लिए निशुल्क रहने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि संस्था लगातार स्कूल और कॉलेजों में जाकर युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करती है। इसी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है कि इस बार 23 युवाओं का चयन अग्निवीर में हुआ है। इससे पहले भी संस्था से 15 युवाओं का चयन सीएससी सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो चुका है।

फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग आज युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है और आने वाले समय में सैनिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में और भी बेहतर परिणाम देने की दिशा में कार्य कर रही है।

संस्था संचालक एल. के. साहू ने बेरोजगार युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जो युवा सेना में जाकर देश सेवा का सपना देखते हैं, वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग रूद्री धमतरी से जुड़ें और अपने सपनों को साकार करें।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9131504808 पर संपर्क किया जा सकता है।