तहसील ब्राह्मण समाज द्वारा होनहार प्रतिभाओ का सम्मान
करूद. नगर की होनहार कुमारी वैशाली द्विवेदी और कुमारी शिवांगी द्विवेदी को चिकित्सक बनने पर तहसील ब्राह्मण समाज द्वारा सम्मान किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर तहसील ब्राह्मण समाज अध्यक्ष के पी तिवारी द्वारा बुके के साथ भगवान परशुराम की तस्वीर भेट की गई। इस अवसर आशीष शर्मा , एच. शर्मा , प्रमोद दुबे ,महेश शर्मा ,लक्ष्मीकांत जी , देवकांत जी सहित समाजजन उपस्थित थे।
