कुरूद में अंतरराज्यीय ओपन सीनियर एवं वेटरंस डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 22 को

कुरूद में अंतरराज्यीय ओपन सीनियर एवं वेटरंस डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 22 को

कुरूद.  प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने नगर के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में अंतरराज्यीय ओपन सीनियर एवं वेटरंस डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन समारोह 22 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर होंगे।अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर करेंगी। इस दौरान क्षेत्र की बैडमिंटन प्रतिभाओ द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन होगा।  समापन एवं पुरस्कार वितरण इसी दिन रात्रि 09:00 बजे से आयोजित होंगे।जिसमे मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर होंगे। इसकी तैयारी में बैडमिंटन बॉयस क्लब कुरूद की टीम जुटी हुई है।

             मैच का सीधा प्रसारण https://youtube.com/live/RpSNETO3hzE?feature=share इस लिंक पर होगा।