मुकेश कश्यप
कुरूद. नगर पंचायत कुरूद महिला पार्षद ग्रुप द्वारा आगामी दो अक्टूबर को इनडोर स्टेडियम कुरूद में शाम चार बजे से कुरूद गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।आयोजकों से मिली जानकारी अनुसार गाँधी जयंती के दिन गरबा प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत कुरूद के द्वारा किया जा रहा इसमें सभी माताओं बहनों को सादर आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम में रखे गए नियम अनुसार ग्रुप में संख्या अधिक से अधिक 12 लोगो का होना है और कम से कम 6 लोगों का होना आवश्यक है।इसमें केवल में महिलाएं और लड़कियां ही भाग ले सकती हैं।विजयी प्रतिभागियों में प्रथम पुरस्कार 11000 रु. द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये के साथ प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र दिया जायेगा।इसकी तैयारी में आयोजक गण जुटे हुए हैं।