-->
Flash News

TOP BHARAT NEWS TEAM एक 24X7 LIVE STREAM TV NETWORK है, जिसमें पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... । TOP BHARAT NEWS All RIGHT RESEVED

पंजा छाप वाले नेता भी मारते हैं।सत्ता पर भूखे भेड़िए की तरह टूट पड़े हैं, सत्ता रूढ़ दल के सफेदपोश नेता

पंजा छाप वाले नेता भी मारते हैं।

सत्ता पर भूखे भेड़िए की तरह टूट पड़े हैं, सत्ता रूढ़ दल के सफेदपोश नेता

दादागिरी और गुंडागर्दी सहित भ्रष्टाचार में लिप्त है राज्य के ज्यादातर कांग्रेसी नेता

सत्ता धारी राजनीतिक दल के सफेदपोश नेताओं पर पुलिस नहीं कर रही है कार्यवाही जबकि आम आदमी को सोई बिस्तर से उठा कर पुलिस कर रहे हैं प्रताड़ित।

सरकार की गलत नीतियों पर सवाल खड़े करने वाले लोगों में डर का माहौल, जबकि मजबूत लोकतंत्र के लिए सवाल जरुरी है।
 

रायपुर :- सूब्बे के गली कुचे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद से लगातार अपराधिक गतिविधियों के चलते रोजाना पट रही है और देश दुनिया में बदनाम हो रही है। हैरानी की बात यह है,कि राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार होने के बावजूद, सूब्बे की चंहू दिशाओं में कांग्रेसी नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी ,मारपीट, गाली गलौज,बलात्कार,और भ्रष्टाचार करने की घटना राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भारत जोड़ो अभियान यात्रा पर निकले राहुल गांधी की सोच को चिढ़ा रही है। ऐसे में कांग्रेसी नेताओं का दूसरे पार्टी के नेताओं या सरकार पर उंगली उठाना क्या सही है? एक तरफ जहां छत्तिसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केन्द्र में मौजूद नरेंद्र मोदी सरकार को तानाशाह और जन विरोधी बताते हुए केन्द्र सरकार की जमकर बख्खियां उखड़ते हुए रोजाना नजर आते हैं। दूसरी ओर राहुल गांधी के द्वारा जारी भारत जोड़ो यात्रा की बुनियाद ही दूसरे राजनीतिक दलों की नींव को हिलाने की है। लिहाजा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यात्रा में शामिल राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेसी नेता दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं पर जमकर उंगली उठाते हुए देखे जा रहे है। राजनिति में यह सब स्वाभाविक है,अच्छा यह होता कि कांग्रेस पार्टी जंहा पर मौजूदा समय के दौरान सरकार में काबिज है वंहा पर बढ़िया सुचारू रूप से शासन व्यवस्था की बहाली को अंजाम देती फिर दूसरे राजनीतिक दलों की सरकारों पर सवाल खड़े करती। चूंकि कांग्रेस पार्टी अपनी खोई हुई वजूद और साख को बरकरार रखने हेतू आम जनता से जुड़ना चाह रही है और इसलिए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए लोगों के बीच जा रही है, लेकिन सिर्फ जल्दबाजी में। राजनिति में जनता के मध्य राजनेताओं का जाना अच्छी बात है राजनीति में यह चलन जरूरी है, लेकिन सिर्फ सत्ता पर काबिज होने के लिए यह चलन प्रयोग में लाया जाना गैर जरूरी है। ऐसे में कांग्रेसी नेताओं को देश वासियों से बेहतरीन व्यवहार और आचरण की अपेक्षा है। खास तौर पर उन राज्य में जंहा पर कांग्रेस पार्टी की मौजूदा सरकार है, जैसे कि छत्तिसगढ़ और राजस्थान। हालांकि इन दोनों राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार भीतरघात और आपसी गुटबाजी से लकवा ग्रस्त मरीज की माफिक नजर आ रही है। इन दोनों राज्यों में गुटबाजी चरम पर मौजूद है और यह बिलकुल स्पष्ट है। अबजब घर के अंदर ही सब कुछ ठीक नहीं है तब सरकार की स्थति और राज्य की स्थति क्या हो सकती है, यह समझना आसान है। बहरहाल कांग्रेस पार्टी इन राज्यों में सत्ता पर आसीन है और आज के वर्तमान दौर में कांग्रेस पार्टी के लिए सरकार की भूमिका में बने रहना कांग्रेस के लिए अपने आप में जिंदा होने का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित योजनाओं को धरातल पर मजबूती से स्थापित करते हुए निश्चित रूप से सूब्बे में निवासरत बासिंदो के दिलों में पनपने का प्रयास किया है, जबकि राज्य में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था भूपेश बघेल सरकार की मेहनत पर जबदस्त तरीके से पानी फेरने में काफी हद तक सफलता अर्जित किया है। भूपेश बघेल सरकार इस हकीकत को मानें या मानें, लेकिन जो सत्य है वह एक ना दिन उजागर हो ही जायेगा। पुलिस पूरे मुस्तैदी से अपना काम करने का पूरा प्रयास कर रही हैं। कानून व्यवस्था बनाने में दिन रात लगी हुई है, जबकि कांग्रेस सरकार की किरकिरी उनके अपने ही पार्टी के नेता करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। राज्य के अंदर मौजूद कांग्रेस पार्टी के नेता जगह जगह कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए नजर आ रहे है, जबकि उन्हें राज्य सरकार के साथ मिलकर कानून व्यवस्था की सुचारू रूप से बहाली हेतू कार्य करना चाहिए, ताकि आम आदमी मौजूदा सरकार को अपने काबिल का समझते हुए उन्हें दूबारा सत्ता पर  बैठने का मौका दें।

anutrickz

TOP BHARAT

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT